कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला, खड़गे-राहुल-प्रियंका समेत नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन
NATIONAL VOICE TV
बीजापुर | 22 जुलाई 2026
मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की आत्महत्या की घटनाओं ने पूरे देश को चिंतित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन गंभीर मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह मौन हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर होती तो अब तक पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो चुकी होती। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की मूल भावना पर लगातार हमला कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। विधायक मंडावी ने कहा, “मोदी सरकार बोलने की आजादी को कुचलकर लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है। जो भी सरकार की नीतियों का विरोध करता है या युवाओं, किसानों और आम जनता के अधिकारों की बात करता है, उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान, शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और रोजगार के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, युवा, छात्र और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुखदेव नाग, जिला पंचायत सदस्य लछुराम मौर्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू पोटाम, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम सल्लूर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संजना चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील उद्धे, जनपद सदस्य बोधि ताती, पूर्व युवा आयोग सदस्य प्रवीण डोंगरे, सालिक नागवंशी, सहदेव नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी इम्तियाज खान, मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महिला कांग्रेस नेत्री शेख रजिया, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, पार्षद बबिता झाड़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीजापुर रमेश यालम, ब्लॉक अध्यक्ष मद्देड मनोज यालम, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश मंडावी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अवलम, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मड़े, वरिष्ठ कांग्रेसी अल्वा मदनैया, जिला महामंत्री विजय पाल शाह, जिला कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कामेश मोरला, श्यामू गुप्ता, सोनमती ताती, मनधर नाग, संगीता नाग, महामंत्री मगन प्रभुलिया, पूर्व पार्षद कविता यादव, पूर्व पार्षद ललिता झाड़ी, मंडल अध्यक्ष अखिलेश उप्पल, लिलेंद्र दुर्गम, शहर महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, राजा गुप्ता, जग्गी सेन, राकेश पवार, वरिष्ठ कांग्रेसी राजीव सिंह, गुड्डू कोरसा सहित जिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से विपक्ष की आवाज का सम्मान करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।